UPSC Mains 2025 Question Paper for Public Administration Optional Paper 2 is available here to download in PDF Format. The exam has been conducted on August 31, 2025, in Afternoon Session (02:30 PM to 05:30 PM). This Paper comprises 8 questions which are of 250 marks. The duration of the exam is 3 hours.
1.Answer the following in about 150 words each:
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए: 10×5=50
( a) Arthashastra of Kautilya means the science of economics of livelihood of the people. Comment.
कौटिल्य के अर्थशास्त्र का अर्थ लोगों की आजीविका के अर्थशास्त्र का विज्ञान है। टिप्पणी कीजिए।
(b) Trace the reasons for limited effectiveness of the NITI Aayog.
नीति आयोग के सीमित प्रभाव के कारणों को अंकित कीजिए।
(c) Highlight the constitutional provisions and judicial interventions to promote gender equality in India.
भारत में लिंग समानता को बढ़ावा देने हेतु संवैधानिक प्रावधानों और न्यायिक अंतःक्षेप का वर्णन कीजिए।
(d) In contemporary times, the District Collector should prioritize teamwork over hierarchical structures. Comment.
समकालीन समय में जिलाधीश को पदसोपान संरचना की अपेक्षा सामूहिक कार्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। टिप्पणी कीजिए।
(e) Examine the significance of field organizations in enhancing policy implementation of projects like MGNREGA and Swachh Bharat Mission.
मनरेगा और स्वच्छ भारत अभियान जैसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में संवृद्धि लाने में क्षेत्र संगठनों के महत्त्व का परीक्षण कीजिए।
2. (a) "The colonial legacy is responsible for many administrative problems in independent India as the role of company agents and traders evolved into Magistrates, Governors and Civil Servants." Analyze.
"स्वतंत्र भारत में औपनिवेशिक विरासत विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं हेतु उत्तरदायी है क्योंकि कम्पनी अभिकर्ताओं और व्यापारियों ने दण्डनायकों, राज्यपालों और लोक सेवकों की भूमिका का रूप ले लिया।" विश्लेषण कीजिए। (Marks 20)
(b) Despite the division of subjects, the Union Government contributes towards subjects in the State and Concurrent Lists. Discuss its pros and cons in the light of fiscal federalism.
विषयों के विभाजन के बावजूद, केन्द्रीय सरकार राज्य एवं समवर्ती सूची के विषयों पर भी अपना योगदान देती है। राजकोषीय संघवाद के संदर्भ में इसके लाभ और हानि पर चर्चा कीजिए। (Marks 20)
(c) Divergent political interests and financial constraints hinder the spirit of 'cooperative federalism'. Comment.
विविध राजनैतिक हित और वित्तीय सीमाएँ 'सहयोगी संघवाद' की भावना को बाधित करते हैं। टिप्पणी कीजिए। (Marks 10)
3. (a) While the Constitution offers a strong framework for decentralized and accountable governance, the real test lies in how institutions, civil society and citizens uphold constitutional values in practice. Examine.
यद्यपि संविधान विकेन्द्रित और उत्तरदायी सरकार का शक्तिशाली ढाँचा प्रदान करता है, किन्तु वास्तविक परीक्षण इस पर निर्भर करता है कि संस्थाएँ, नागरिक समाज और जनता कैसे संवैधानिक मूल्यों को आचरण में बनाए रखती हैं। परीक्षण कीजिए। (Marks 20)
(b) Liberalization of Indian economy has forced public enterprises to enhance their efficiency, but the effects of these reforms have been a topic of debate. Analyze.
भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण ने लोक उद्यमों को अपनी कुशलता को बढ़ाने पर विवश किया है, किन्तु इन सुधारों का प्रभाव वाद-विवाद का विषय बना हुआ है। विश्लेषण कीजिए। (Marks 20)
(c) Centre-State administrative relations are a matter of debate as constitutional provisions created a strong Centre. Discuss.
केन्द्र-राज्य प्रशासनिक संबंध एक बहस का विषय है क्योंकि संवैधानिक प्रावधानों ने एक शक्तिशाली केन्द्र का निर्माण किया है। विवेचना कीजिए। (Marks 10)
4 (a). Experience of various States suggests that reorganization of districts was prompted more by politico-populist convenience rather than ease of administration. Discuss.
विभिन्न राज्यों का अनुभव दर्शाता है कि जिलों का पुनर्गठन प्रशासनिक सुगमता की बजाय राजनैतिक लोक-लुभावन सुविधा से अधिक प्रेरित है। विवेचना कीजिए। (Marks 20)
(b) Lack of clear demarcation of roles between the State Secretariat and the Directorate has serious implications for policy making and policy implementation. Do you agree?
राज्य सचिवालय और निदेशालय की भूमिका के स्पष्ट सीमांकन के अभाव से नीति निर्माण व क्रियान्वयन में गंभीर परिणाम उत्पन्न हो रहे हैं। क्या आप सहमत हैं? (Marks 20)
(c) Decentralized planning in India signifies a shift towards context-sensitive development, but inadequate resources and local politics complicate the realization of social justice goals. Comment.
भारत में विकेन्द्रित नियोजन, संदर्भ-संवेदनशील विकास की ओर बदलाव दर्शाता है, परन्तु सीमित संसाधन और स्थानीय राजनीति सामाजिक न्याय लक्ष्यों की प्राप्ति को जटिल बनाते हैं। टिप्पणी कीजिए। (Marks 10)
5. Answer the following in about 150 words each:
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए: 10 * 5 = 50
(a) Low cyber awareness among officials is causing cyber security issues in the administration. Comment.
अधिकारियों में निम्न साइबर जागरूकता प्रशासन में साइबर सुरक्षा समस्याओं का कारण बन रही है। टिप्पणी कीजिए।
(b)The 'guillotine' hastens the budgetary process to meet the timeline. Evaluate the procedure.
'गिलोटिन' बजटीय प्रक्रिया को समय-सीमा पर पूर्ण करने में गति देती है। इस क्रियाविधि का मूल्यांकन कीजिए।
(c) New localism plays a crucial role in empowering the local actors. Expand.
नवीन स्थानीयतावाद स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विस्तार कीजिए।
(d) Gram Sabha aims to enlist community participation. Explain.
ग्राम सभा सामुदायिक सहभागिता को प्राप्त करने का लक्ष्य रखती है। स्पष्ट कीजिए।
(e) Identify the implementation challenges and issues of the Government e-Marketplace (GeM).
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के क्रियान्वयन में चुनौतियों और विवादों की पहचान कीजिए।
6. (a) Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System (CPGRAMS) does not effectively address local level issues. Give your opinion.
केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) स्थानीय स्तर की समस्याओं का प्रभावीरूप से समाधान नहीं करती। अपने विचार प्रकट कीजिए। (Marks 20)
(b) Do you think 'Aadhaar' initiative has promoted inclusive governance and administrative credibility? Throw light.
क्या आपके विचार में 'आधार' योजना ने समावेशी शासन और प्रशासनिक विश्वसनीयता को बढ़ावा दिया है? प्रकाश डालिए। (Marks 20)
(c) Smart Policing and Community Policing programmes have been initiated to address socio-technological challenges in law and order. Discuss.
स्मार्ट पुलिस व सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम कानून और व्यवस्था की सामाजिक तकनीकी चुनौतियों को हल करने के लिए आरम्भ किए गए हैं। विवेचना कीजिए। (Marks 10)
7. (a) Many elected women representatives in local governments in India, especially from marginalized backgrounds, often struggle to govern effectively. Examine.
भारतीय स्थानीय सरकारों में कई निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, विशेषतः वंचित पृष्ठभूमि से, प्रभावी रूप से शासन करने के लिए प्रायः संघर्ष करती हैं। परीक्षण कीजिए। (Marks 20)
(b) Budget is the pivot around which the whole financial administration revolves. Discuss the socio-economic and political implications of budget.
बजट वह धुरी है, जिसके चारों ओर समूचा वित्तीय प्रशासन घूमता है। बजट के सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक पहलुओं की विवेचना कीजिए। (Marks 20)
(c) Assess the role of Government Process Reengineering (GPR) in promoting good governance.
सुशासन को प्रोत्साहित करने में सरकारी प्रक्रिया पुनर्रचना (GPR) की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। (Marks 10)
8. (a) Metropolitan cities are providing major portions of national wealth, but their governance is fraught with intricate institutional relationships. Explain.
महानगरीय शहर राष्ट्रीय संपदा में मुख्य अंश उपलब्ध कराते हैं, परन्तु इनका शासन जटिल संस्थागत संबंधों से ग्रसित है। स्पष्ट कीजिए। (Marks 20)
(b)Training and capacity building represent different scope and objectives. Explain the key differences.
प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, विषय-क्षेत्र और उद्देश्यों में भिन्न हैं। इनकी मुख्य भिन्नताओं को स्पष्ट कीजिए। (Marks 20)
(c) Artificial Intelligence (AI) has emerged as an innovative tool in disaster management. Illustrate with examples.
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विपदा प्रबंधन के अभिनव उपकरण के रूप में उभरी है। उदाहरण सहित समझाइए। (Marks 10)
| Download Question Paper PDF | Download Solution PDF |
| UPSC IAS Exam Syllabus | UPSC IAS Exam Pattern | UPSC IAS Exam Current Affairs |
| UPSC IAS Exam Study Materials | UPSC IAS Mock Test Series | UPSC IAS Salary |
Check the latest Government Recruitment News here.
Join Prepp Telegram Channel today for further updates.
Download the PREPP App and attempt FREE IAS Exam Mock Tests and get complete study material!
Comments