UPSC Mains 2025 Question Paper for Public Administration Optional Paper 1 is available here to download in PDF Format. The exam has been conducted on August 31, 2025, in Afternoon Session (09:00 PM to 12:00 Noon). This Paper comprises 8 questions which are of 250 marks. The duration of the exam is 3 hours.
1. Answer the following questions in about 150 words each:
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए : 10 * 5 = 50
1.(a) Imperfect market and political factors limit the application of Public Choice approach. Explain.
अपूर्ण बाजार और राजनैतिक घटक लोक चयन उपागम के अनुप्रयोग को सीमित करते हैं। समझाइए । (Marks 10)
1.(b) The fine art of decision-making is not making decisions that others can make. Comment.
निर्णय लेने की उत्कृष्ट कला वह निर्णय लेना नहीं है जो दूसरे ले सकते हैं। टिप्पणी कीजिए । (Marks 10)
1.(c) Has the media nixed its role in holding the governments accountable and ensuring transparency? Argue.
क्या संचार माध्यमों ने सरकारों को जवाबदेह बनाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपनी भूमिका को शून्य बना दिया है ? तर्क प्रस्तुत कीजिए । (Marks 10)
1.(d) Is Herbert Simon justified in criticizing some principles of administration as proverbs ? Analyse.
क्या हरबर्ट साइमन की प्रशासन के कतिपय सिद्धान्तों की लोकोक्तियों के रूप में आलोचना न्यायसंगत है ? विश्लेषण कीजिए । (Marks 10)
1.(e) Administrative Law has evolved from the need to create a system of Public Administra-tion under law. Elucidate.
प्रशासनिक विधि कानून के अधीन लोक प्रशासन की व्यवस्था को सृजित करने की आवश्यकता से उत्पन्न हुई है। स्पष्ट कीजिए । (Marks 10)
2.(a) New Public Management has actually been a transitory state in evolution from traditional Public Administration to what is here called New Public Governance. Examine.
वास्तव में नव लोक प्रबंध, परम्परागत लोक प्रशासन से लेकर जिसे अब नव लोक शासन कहते हैं तक के उद्भव में एक अल्पकालिक अवस्था रही है। परीक्षण कीजिए । (Marks 20)
2.(b) Mary Parker Follett pioneered the evolution of socio-psychological approach to the study of organizations. Explain.
मेरी पार्कर फॉलेट ने संगठन के अध्ययन की सामाजिक मनोवैज्ञानिक उपागम के उद्भव का मार्ग प्रशस्त किया। व्याख्या कीजिए । (Marks 15)
2.(c) Under the New Public Management framework 'Public Private Partnership' challenges the entropy of closed and open models of organization. Analyse.
नव लोक प्रबंध रूपरेखा के अधीन 'सार्वजनिक निजि भागीदारी' संगठन के बन्द और खुले प्रतिमानों के उत्क्रम-माप को चुनौतियाँ देती है। विश्लेषण कीजिए । (Marks 15)
3.(a) In conflict situations in organizations, leadership migrates to the aggresive and relegates the emotionally matured to the background. Discuss.
संगठनों की संघर्षपूर्ण स्थितियों में, नेतृत्व आक्रामक रूप को धारण करता है तथा भावुकतापूर्ण परिपक्व को पृष्ठभूमि में धकेलता है। विवेचना कीजिए । (Marks 20)
3.(b) The foundations of Public Administration, New Public Management and Public Governance rest on 'rule of law'. Discuss.
लोक प्रशासन, नव लोक प्रबंध और लोक शासन की आधारशीलाऐं 'विधि के शासन' पर आधारित हैं। विवेचना कीजिए । (Marks 15)
3.(c) The principles of checks and balances count among the most fundamental constitutional values. Comment.
अवरोध और संतुलन का सिद्धान्त महत्वपूर्ण संवैधानिक मूल्यों में गिना जाता है। टिप्पणी कीजिए। (Marks 15)
4.(a) "Delegated legislation should be clear and should confine to the limits determined by the legislature." In light of the statement explain how misuse of administrative discretion can be checked?
"प्रत्यायोजित विधान सुस्पष्ट और विधायिका द्वारा निर्धारित सीमाओं के अन्तर्गत होना चाहिए।" उपर्युक्त कथन के प्रकाश में व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार प्रशासनिक स्वविवेक के दुरुपयोग को नियन्त्रित किया जा सकता है ? (Marks 20)
4.(b) Leadership is not only about taking credit for success but also owning up and being accountable for failures. Elucidate.
नेतृत्व न केवल सफलताओं का श्रेय लेना है बल्कि असफलताओं को स्वीकार करना और उसके प्रति उत्तरदायी होना भी है। स्पष्ट कीजिए । (Marks 15)
4.(c) Bureaucracy constitutes the imaginary state and is the spiritualism of the State. Explain.
नौकरशाही काल्पनिक राज्य है और वह राज्य का आध्यात्मिकबाद है। व्याख्या कीजिए । (Marks 15)
5. Answer the following questions in about 150 words each:
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए : 10 * 5 = 50
5.(a) E-advocacy model of e-governance can facilitate democratization of public policy making. Discuss.
ई-गवर्नेस का ई-एडवोकेसी प्रतिमान लोक नीति निर्माण के लोकतंत्रीकरण को सुगम बना सकता है। विवेचना कीजिए । (Marks 10)
5.(b) Neo-liberal policies have enhanced the scope and opportunities of taxation for the government. Explain.
नव-उदारवादी नीतियों ने सरकार के लिए कराधान के विषय क्षेत्र और अवसरों को बढ़ा दिया है। व्याख्या कीजिए । (Marks 10)
5.(c) Policy analysis process is limited if possible outcomes and alternate potential policies are neglected. Discuss.
यदि संभावित परिणामों और वैकल्पिक संभाव्य नीतियों की उपेक्षा की जाती है तो नीति विश्लेषण प्रक्रिया सीमित हो जाती है। विवेचना कीजिए । (Marks 10)
5.(d) Values and ethics in civil services are shaped by global practices and trends. Explain.
सिविल सेवाओं के मूल्यों एवं नैतिकता को वैश्विक प्रथाएं और प्रवृत्तियाँ स्वरूपित करती हैं। व्याख्या कीजिए । (Marks 10)
5.(e) Economic development alone is not a sufficient component for women development and empowerment. Discuss.
महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिये केवल मात्र आर्थिक विकास ही पर्याप्त घटक नहीं है। विवेचना कीजिए । (Marks 10)
6.(a) F. W. Riggs's 'industria'-interdependent economy is a precursor for some features of post-modern Public Administration. Analyse.
एफ. डब्लू. रिग्ज की 'औद्योगिक' अन्तर्निभर अर्थव्यवस्था उत्तर-आधुनिक लोक प्रशासन के कतिपय लक्षणों की पूर्वसूचक है। विश्लेषण कीजिए। (Marks 20)
6.(b) The role and responsibility of the State in the development process has been overemphasized and given undue importance. Critically examine.
विकास प्रक्रिया में राज्य की भूमिका एवं उत्तरदायित्व को आवश्यकता से अधिक बल और अनावश्यक महत्व दिया गया है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए । (Marks 15)
6.(c) Affirmative action for equal opportunity is a corner-stone in recruitment to public services. Discuss it in global context.
लोक सेवाओं में भर्ती के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने में सकारात्मक कार्रवाई एक आधार स्तम्भहै। वैश्विक संदर्भ में इसका विश्लेषण कीजिए । (Marks 15)
7.(a) The objective of Liberalization, Privatization and Globalization and of New Public Management was to limit government functions and reduce public expenditure. However both functions and expenditure has increased. Account for the paradox.
उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण तथा नव लोक प्रबंध का उद्देश्य सरकारी कार्यों को सीमित करना और सार्वजनिक व्यय को कम करना था। तथापि कार्यों और व्यय दोनों में वृद्धि हुई है। विरोधाभास के कारण बताइये । (Marks 20)
7.(b ) The basis of comparative study of Public Administration has evolved from institutional approach to the contemporary political economic process approach. Have all these approaches enabled the development of a theory of Comparative Public Administration? Justify your answer.
लोक प्रशासन के तुलनात्मक अध्ययन का आधार संस्थागत उपागम से समकालीन राजनीतिक-आर्थिक प्रक्रिया उपागम तक विकसित हुआ है। क्या इन सभी उपागमों ने तुलनात्त्मक लोक प्रशासन के सिद्धान्त के विकास को आसान बनाया है? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए । (Marks 15)
7.(c) Can competency mapping linked to career development incentivise civil servants commitment to effective service delivery? Elaborate.
क्या क्षमता मानचित्रण को सिविल सेवकों के जीवनवृत्ति विकास के साथ जोड़ना प्रभावी सेवा प्रदायगी के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित कर सकता है ? विस्तार से व्याख्या कीजिए । (Marks 15)
8.(a) The effectiveness of civil society in development process is only when state institutions are receptive to inputs from the civil society organizations. Discuss.
विकास प्रक्रिया में नागरिक समाज की प्रभावशीलता तभी संभव है जब राज्य संस्थाएं नागरिक समाज संगठनों से प्राप्त सुझावों को स्वीकार करें। विवेचना कीजिए । (Marks 20)
8.(b) Evaluate the role and scope of tacit knowledge and personal experience as an important source of knowledge in policy making process.
नीति निर्माण प्रक्रिया में ज्ञान के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में उपलक्षित ज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए । (Marks 15)
8.(c) The efficacy of management aid tools depends on the purpose and appropriateness of tools and techniques. Explain with examples.
प्रबंधकीय सहायक साधनों की प्रभावकारिता उपकरणों और तकनीकों के उद्देश्य और उपयुक्तता पर निर्भर करती है। उदाहरणों सहित समझाइए । (Marks 15)
| Download Question Paper PDF | Download Solution PDF |
| UPSC IAS Exam Syllabus | UPSC IAS Exam Pattern | UPSC IAS Exam Current Affairs |
| UPSC IAS Exam Study Materials | UPSC IAS Mock Test Series | UPSC IAS Salary |
Check the latest Government Recruitment News here.
Join Prepp Telegram Channel today for further updates.
Download the PREPP App and attempt FREE IAS Exam Mock Tests and get complete study material!
Comments