निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
'क' कई महीने बाद आये थे । सुबह चाय पीकर अखबार देख रहा था कि वे तूफान की तरह कमरे में घुसे, 'साइक्लोन' की तरह मुझे अपनी भुजाओं में जकड़ा तो मुझे धृतराष्ट्र की भुजाओं में जकड़े भीम के पुतले की याद आ गयी । यह धृतराष्ट्र की ही जकड़ थी । अंधे धृतराष्ट्र ने टटोलते हुए पूछा, 'कहाँ है भीम ? आ बेटा, तुझे कलेजे से लगा लूँ।' और जब भीम का पुतला उनकी पकड़ में आ गया तो उन्होंने प्राणघाती स्नेह से उसे जकड़कर चूर कर डाला ।
ऐसे मौके पर हम अक्सर अपने पुतले को अंकवार में दे देते हैं, हम अलग खड़े देखते रहते हैं। 'क' से क्या मैं गले मिला ? क्या मुझे उसने समेटकर कलेजे से लगा लिया ? हरगिज नहीं । मैंने अपना पुतला ही उसे दिया । पुतला इसलिए उसकी भुजाओं में सौंप दिया कि मुझे मालूम था कि मैं धृतराष्ट्र से मिल रहा हूँ। पिछली रात को एक मित्र ने बताया कि 'क' अपनी ससुराल आया है और 'ग' के साथ बैठकर शाम को दो-तीन घंटे तुम्हारी निन्दा करता रहा । इस सूचना के बाद जब आज सबेरे वह मेरे गले लगा तो मैंने शरीर से अपने मन को चुपचाप खिसका दिया और नि:स्नेह, कँटीली देह उसकी बाँहों में छोड़ दी । भावना के अगर काँटे होते तो उसे मालूम होता कि वह नागफनी को कलेजे से चिपटाया है । छल का धृतराष्ट्र जब आलिंगन करे, तो पुतला ही आगे बढ़ाना चाहिए । पर वह मेरा दोस्त अभिनय में पूरा है । उसके आँसू भर नहीं आये, बाकी मिलन के हर्षोल्लास के सब चिन्ह प्रकट हो गये- वह गहरी आत्मीयता की जकड़, नयनों से छलकता वह असीम स्नेह और वह स्नेहसिक्त वाणी ।
बोला, 'अभी सुबह की गाड़ी से उतरा और एकदम तुमसे मिलने चला आया, जैसे आत्मा का एक खण्ड दूसरे खण्ड से मिलने को आतुर रहता है ।' आते ही झूठ बोला कम्बख्त । कल का आया है, यह मुझे मेरा मित्र बता गया था। इस झूठ में कोई प्रयोजन शायद उसका न रहा हो । कुछ लोग बड़े निर्दोष मिथ्यावादी होते हैं । वे आदतन, प्रकृति के वशीभूत झूठ बोलते हैं । उनके मुख से निष्प्रयास, निष्प्रयोजन झूठ ही निकलता है । मेरे एक रिश्तेदार ऐसे हैं। वे अगर बम्बई जा रहे हैं और उनसे पूछे, तो वे कहेंगे, 'कलकत्ता जा रहा हूँ।'
जब 'क' ने लेखक जी को अपने बाहों में जकड़ा तो उन्हें किस तरह का एहसास हुआ ?
जैसा कोई अभिनय कर रहा है ।
विकल्प 2: जैसा कोई अभिनय कर रहा है । यह सही है। लेखक ने स्पष्ट रूप से कहा है, "पर वह मेरा दोस्त अभिनय में पूरा है।" लेखक को 'क' के स्नेह जताने का तरीका बनावटी और अभिनय जैसा लगा, जो उनकी निन्दा की खबर के बाद और भी पुष्ट हो गया।
कुँवारी कन्या मर्यादा से मृत्यु को ही क्यों मानती है ?
एक कुँवारी कन्या जौहर से पहले अपनी माँ से क्या पूछती है ?
सैन्य संचालक और महारावत बाघसिंह क्या पहनकर युद्ध रंग में जाने की बातें करने लगते हैं ?
"इस युद्ध को बंद करा दीजिए । यह युद्ध कितना भयंकर होता है ।" इस वाक्य को किसने किससे कहा ?
जब 'क' लेखक जी से मिलने आता है तो लेखक जी ने उसके साथ क्या किया ?
लेखक जी के एक रिश्तेदार बम्बई जा रहे हैं और उनसे पूछे, तो वे क्या कहेंगे ?
पिछली रात उनके एक मित्र ने 'क' के बारे में क्या कहा था ?
Match the following.
| National Parks/Wildlife Sanctuaries | States |
| a. Corbett National Park | i. West Bengal |
| b. Sunderbans National Park | ii. Uttarakhand |
| c. Bandhavgarh National Park | iii. Rajasthan |
| d. Sariska Wildlife Sanctuaries | iv. Madhya Pradesh |
| a | b | c | d | |
|---|---|---|---|---|
| (A) | iii | i | iv | ii |
| (B) | iv | i | iii | ii |
| (C) | iii | iv | ii | i |
| (D) | ii | i | iv | iii |