CSIR UGC NET (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की परिषद यू.जी.सी. नेट) परीक्षा 2020, जून 21, 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है।यह परीक्षा ऑफ़लाइन माध्यम में आयोजित की गयी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे है। परीक्षा के प्रश्न प्रश्न MCQ संबंधित होंगे। प्रश्नों का अंक 200 होगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए विषयों के अनुसार अलग-अलग होगा। JRF (NET) और LS (NET) के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
शैक्षिक संस्थानों में उच्च पदों पर आसिन होकर अपना भविष्य संवारने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए CSIR UGC NET परीक्षा बहुत शानदार अवसर होता है। इस परीक्षा के द्वारा अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप का अवसर पाने के साथ-साथ लेक्चरशिप (व्याख्याता) के रूप में भी अनेकों शैक्षिक संस्थानों में नौकरी पा सकते हैं। CSIR UGC NET परीक्षा द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं लेक्चरशिप के लिए योग्य अभ्यर्थियों के चयन किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्दिष्ट मापदंडों को पूरा करना होता है। परिक्षार्थियों के पास आयु संबंधी पात्रता के अलावा एम.एस.सी./इंटिग्रेटेड बी.एस.-एम.एस./बी.एस. (4 साल)/बी.ई./बी-टेक/बी.फार्मा/एम.बी.बी.एस. में वांछित डिग्री भी होना चाहिए।
अभ्यर्थी जिन्होंने अपना पंजीकरण (गैर पंजीकरण की स्थिति) नहीं किया है वे अप्रैल 15, 2020 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि CSIR UGC NET परीक्षा 21 जून, 2020 को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थी कृपया CSIR UGC NET संबंधी नवीनतम सूचनाओं को लेकर सजग रहें, ताकि आपको सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी मिल सके। CSIR UGC NET परीक्षा 2020 महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।
CSIR UGC NET संबंधी कार्यक्रम का विवरण | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत | मार्च 16, 2020 |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि (सभी केंद्र) | अप्रैल 16, 2020 |
ऑनलाइन फार्म जमा करने की आखिरी तिथि | अप्रैल 15, 2020 |
ई-प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 15 मई, 2020 |
एम.सी.क्यू. परीक्षा की तिथि | जून 21 , 2020 |
परीक्षार्थी आवेदन करने से पहले परीक्षा के लिए पात्रता संबंधी मानदंडों की जानकारी अवश्य लें। CSIR UGC NET परीक्षा 2020 के लिए पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
CSIR UGC NET परीक्षा 2020 के लिए शैक्षिक योग्यता
आयु सीमा और छूट
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (नेट) के लिए:-
अभ्यर्थी CSIR UGC NET 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो कई चरणों में पूरी होती है। यह प्रक्रिया नीचे दी गई हैं।
पहला चरण- बैंक चालान जमा करनाः-
फ़ॉर्म भरने से पहले निम्न तैयारी कर लेः-
सी.एस.आई.आर. यू.जी.सी. नेट परीक्षा के लिए आवेदनः-
उम्मीदवारों भविष्य की कार्यवाही के लिए आवेदन पत्र की प्रति, आवेदन भेजने का साक्ष्य (रसीद), बैंक चालान की प्रति और तीन पासपोर्ट आकार की फोटों को संभाल कर रखें।
सी.एस.आई.आर. यू.जी.सी. नेट परीक्षा 2020 का आवेदन शुल्क आवेदकों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क को दो तरीके से जमा किया जा सकता है। पहले बैंक में चालान द्वारा और दूसरा एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। सी.एस.आई.आर. यू.जी.सी. नेट परीक्षा 2020 संबंधी आवेदन शुल्क का विवरण नीचे संक्षेप में दिया गया है।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य | 1000 रुपया |
ओ.बी.सी.-एन.सी.एल. | 500 रुपये |
एस.सी./एस.टी./पी.एच./वी.एच. | 250 रुपया |
परीक्षार्थी जिन्होंने निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर अपना सही आवेदन भेजा है, उन्हें CSIR UGC NET 2020 द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा। ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षार्थी CSIR UGC NET परीक्षा 2020 का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
किसी भी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना परिक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार और परीक्षा के बारे में सभी आवश्यक जानकारी शामिल होती हैं, जो नीचे दी गई है।
CSIR UGC NET परीक्षा जून 21, 2020 को आयोजित की गयी, जो दो सत्रों ली जाएगी। यह परीक्षा ऑफ़लाइन माध्यम से ली जा रही है। परिक्षार्थियों को परीक्षा के लिए दोनों सत्रों में कोई एक सत्र आवंटित किया जाता है। इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है। अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। CSIR UGC NET परीक्षा 2020 के पैटर्न से संबंधित जरूरी जानकारियां नीचे दी गई हैं।
CSIR UGC NET 2020 परीक्षा की विशेषताएं | CSIR UGC NET 2020 परीक्षा की विशेषताओं का विवरण |
परीक्षा का माध्यम | लिखित (कलम और कागज द्वारा) |
परीक्षा का प्रारूप | बहुविकल्पी प्रश्न |
परीक्षा की अवधि | 3 घंटा |
परीक्षा का समय | पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
कुल अंक | 200 |
विषयों की सूची | पृथ्वी जीवन विज्ञान, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान |
CSIR UGC NET परीक्षा 2020 का परिणाम विषयवार आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने परिणाम की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर करनी है। CSIR UGC NET परीक्षा 2020 के परिणाम को डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
जे.आर.एफ. नेट और एल.एस नेट परिणामों के लिए दो अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। मेरिट लिस्ट में परीक्षार्थी का अनुक्रमांक (रॉल नंबर), उसके रैंक और अंक लिखे होते हैं। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जो परीक्षार्थी जे.आर.एफ. नेट परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं वे एल.एस. नेट के लिए भी योग्य माने जाते हैं, बशर्ते वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
इसी तरह जो परीक्षार्थी एल.एस. नेट परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, वे केवल जे.आर.एफ. के तहत किसी परियोजना के पात्र होंगे। वे जे.आर.एफ. नेट फैलोशिप के लिए नियमित पात्र नहीं होंगे। CSIR UGC NET परीक्षा 2020 का परिणाम दो साल की अवधि के लिए मान्य होता है। अभ्यर्थी इस अवधि के अंदर CSIR फेलोशिप में शामिल हो सकते हैं।
CSIR UGC NET परीक्षा 2020 का कट ऑफ अंक विषयों के आधार पर अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। कट ऑफ स्कोर कई आधार पर तैयार की जाती है जिनमें परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या और प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर शामिल होता है।
किसी भी परीक्षा के लिए पिछले साल के कट ऑफ अंक से अगली परीक्षा के संभावित परिणाम को आंका जा सकता है। इससे एक अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम को ठीक तरीके से समझ सकता है। इसलिए CSIR UGC NET परीक्षा 2020 का अपेक्षित कट-ऑफ अंक का विवरण नीचे दिया गया है।
कट-ऑफ | जे.आर.एफ. | एल.एस. |
---|---|---|
सामान्य | 120 | 110 |
ओ.बी.सी. | 110 | 100 |
एस.सी./एस.टी. | 100 | 90 |
*The article might have information for the previous academic years, please refer the official website of the exam.