NDA या राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा सेना, नौसेना और वायु सेना में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह एक दो स्तरीय परीक्षा है, जिसमें लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के दौर को भी पूरा करना होगा।
UPSC NDA की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। NDA (1) परीक्षा अप्रैल 21, 2019 (समाप्त) को आयोजित होगी एवं NDA (2) परीक्षा नवंबर 17, 2019 को निर्धारित है। परीक्षा सम्बंधी महत्त्वपूर्ण दिनांक नीचे तालिका में दी हुई हैं :
NDA 2019 | NDA (1) (समाप्त) | NDA (2) |
---|---|---|
NDA आवेदन पत्र जारी होंगे | जनवरी 09, 2019 को | अगस्त 07, 2019 |
आवेदन की आखिरी तिथि | फरवरी 04, 2019 | सितंबर 03, 2019 |
एडमिट कार्ड उपलब्धता | मार्च 2019 | - |
NDA (1) परीक्षा दिनांक | अप्रैल 21, 2019 | नवंबर 17, 2019 |
NDA (2) परीक्षा दिनांक | जुलाई 2019 | - |
आवेदन करने के पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें की वे UPSC NDA द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंड पर खरे उतरें। NDA की नियुक्ति के समय आपकी योग्यता की पुनः जांच की जाएगी।
जो उम्मीदवार निम्न देशों के नागरिक हैं वे UPSC NDA की परीक्षा के लिए योग्य हैं :
केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी, जो 2 जुलाई, 2000 से पहले पैदा नहीं हुए हैं और 1 जुलाई, 2003 से बाद में नहीं हैं, UPSC द्वारा आयोजित NDA 2019 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
आवेदक यह ध्यान रखें कि एक बार उनकी जन्म तिथि आयोग के पास दर्ज हो जाने पर किसी भी स्थिति में बदली नहीं जाएगी। आयोग सिर्फ उसी जन्म तिथि को पुख्ता मानेगा जो आवेदक की मेट्रिक या उच्चतर विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र या किसी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र में लिखी हो। UPSC NDA देने के इक्षुक उम्मीदवारों को यह वचन देना होगा की वे अपना प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने तक विवाह नहीं करेंगे। अगर कोई उम्मीदवार आवेदन के समय विवाह करता है एवं परीक्षा में भी चयनित हो जाता है तो उसे प्रशिक्षण के लिए चयनित नहीं किया जाएगा।
जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे हैं वे भी UPSC NDA के लिए योग्य हैं।
UPCS NDA के आवेदन पत्र NDA की आधिकारिक वेबसाइट पर भरे गए हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया जा सकता है।
NDA एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा दिनांक से 3 हफ्ते पहले ज़ारी कर दिया जाएगा। उम्मेवद्वार यह एडमिट कार्ड NDA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार यह ध्यान में रखें कि NDA एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक या ई मेल द्वारा नहीं भेजी जाएगी। यह सिर्फ दोएंलोड किया जा सकता है। परीक्षा के समय आप अपनी एक फोटो ID एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं एडमिट कार्ड अपने साथ अवश्य रखें।
NDA की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षण (General Ability Test- 600 अंक)। परीक्षा की समय सीमा 5 घंटे होगी, हर पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट।
NDA 2019 परीक्षा पेपर | गणित (Mathematics) | सामान्य योग्यता परीक्षण (General Ability Test) |
परीक्षा समय सीमा | 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) | 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) |
पेपर में भाग | 1 | 2 (अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान) |
प्रश्न संख्या | 120 प्रश्न | 150 प्रश्न |
कुल अंक | 300 अंक | 600 अंक (200 अंक अंग्रेज़ी + 400 अंक सामान्य ज्ञान) |
अंकन | हर सही उत्तर के लिए 2.5 अंक दिए जाएंगे एवं हर गलत उत्तर पर 0.83 अंक घटाए जाएंगे | हर सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे एवं हर गलत उत्तर पर 1.33 अंक घटाए जाएंगे |
माध्यम | अंग्रेजी | अंग्रेजी का भाग सिर्फ अंग्रेजी भाषा में होगा एवं सामान्य ज्ञान का भाग हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा |
प्रश्न के प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
सामान्य ज्ञान में निम्न विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे :
परीक्षा के एक महीने पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा एवम SSB का परिणाम अलग अलग घोषित होगा। लिखित परिरक्ष में अहर्ता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही SSB के लिए चुने जाएंगे।
NDA चयन प्रक्रिया दो चरणों में विभाजित है। प्रथम चरण में लिखित ओरीक्षा होगी एवं द्वितीय चरण में SSB साक्षात्कार (Interview)। चयन केंद्र पर प्रथम दिन उम्मीदवारों को मनोवैज्ञानिक एवं बौधिक परीक्षण देना होगा। दोनों चरणों के कुल 900 अंक होंगे।
जो उम्मीदवार प्रथम चरण में अहर्ता प्राप्त करेंगे उन्हें दूसरे चरण के लिए योग्य माना जाएगा। जो उम्मीदवार पूरी चयन प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूंर्ण करेंगे उनका नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में आएगा। चयनित उम्मीदवारों को 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची की प्रति जमा करनी होगी।
चयन प्रक्रिया पूंर्ण होने पर NDA में नियुक्ति की जाएगी।
इस चरण में उम्मीदवार के व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास का परीक्षण किया जाएगा। उम्मीदवार को अपनी देश के प्रति सेवा की भावना एवं समर्पण दिखाना होगा। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवार वेरिफिकेशन राउंड के लिए योग्य होंगे।
इस चरण में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार सभी योग्यता मानदंडों को पूर्ण करता है या नहीं। इस चरण में दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों कक अपने सभी दस्तवेज़ एवं उनकी फोटो कॉपी की प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। इस चरण में निम्न दस्तवेज़ लगेंगे
चयन प्रक्रिया का यह अंतिम चरण है। इस चरण में उम्मीदवारों की फिटनेस की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार मेडिकल बोर्ड द्वारा निर्धारित पैमाने पर फिट नहीं पाए जाएंगे वे चयनित नहीं होंगे।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार निर्धारित कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करेंगे वे SSB साक्षात्कार के लिए योग्य होंगे। कट ऑफ अंक निम्न आधारों पर निर्धारित किया जाएगा :
वर्ष | NDA 1 कट ऑफ अंक (900 अंक में से) | न्यूनतम प्राप्तांक (1800 में से) |
---|---|---|
2016 | 320 (न्यूनतम 30% अंक हर पेपर में) | -- |
2015 | 306 (न्यूनतम 30% अंक हर पेपर में) | 674 |
2014 | 360 अंक (न्यूनतम 35% अंक हर विषय में) | 722 |
2013 | 333 अंक (न्यूनतम 30% अंक हर पेपर में) | 698 |
*The article might have information for the previous academic years, please refer the official website of the exam.